छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने बुधवार देर रात सुरक्षा बलों के शिविर पर हमला कर दिया। घटना में दो जवान और दो महिला मजदूर घायल हुए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिरोली गांव स्थित शिविर में बुधवार रात करीब 10:30 बजे माओवादियों ने गोलीबारी की।
इस घटना में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आरक्षक सलीम लकड़ा और किशन सूर्यवंशी तथा शिविर निर्माण स्थल में मजदूर के रूप में काम कर रही दो महिलाएं दुले हेमला और बुदरी ताती घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिम बस्तर डिवीजन के संदिग्ध माओवादियों ने बुधवार रात हिरोली शिविर के आसपास के इलाके में गोलीबारी की। माओवादियों ने करीब 40 मिनट तक गोलीबारी की और लगभग 15 गोले भी दागे। इनमें से सात गोलों में विस्फोट हुआ।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिविर पर गोलीबारी के बाद शिविर में मौजूद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि माओवादियों की गोलीबारी से जवानों और महिलाओं के घायल होने के बाद उन्हें रात में ही उपचार के लिए दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों को सामान्य चोट पहुंची है तथा सभी की हालत खतरे से बाहर है।
- आलिया भट्ट जल्द ही देने वाली है बच्चे को जन्म,खुद एक्ट्रेस ने किया प्रेगनेंसी कनफर्म्ड
- CG GOVTJOB 2022: होम गार्ड के लिए छत्तीसगढ़ में निकली 2000 से अधिक पदों पर बम्पर भर्तियां, ऐसे करे आवेदन
- कुछ इस तरह होगा छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा का पैटर्न
- GOVTJOB 2022: अग्निवीर इंडियन नेवी के लिए निकली 40,000 से अधिक पदों पर बम्पर भर्तियां, ऐसे करे आवेदन
- भारतीय नौ सेना ने 40 हज़ार से अधिक पदों पर निकाली सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन