छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण में तेजी से इजाफा हो रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी कोरोना संक्रमित हो रहे है। इसी बीच अब कोण्डागांव जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के 89 लोगों रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले 14 जनवरी को 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस विद्यालय के अब तक 111 लोग कोरोना की जद में आए है। BMO और लैब प्रभारी ने इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक 14 जनवरी को 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए लोगों का टेस्ट किया गया था। कुल 147 लोगों का सैंपल लिया गया था, जिसमें से 89 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद विद्यालय प्रशासन में हड़ंकप मचा हुआ है।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। शनिवार को प्रदेश में 5525 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 4240 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 8 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। 5525 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों प्रदेश में पॉजिटिव दर 9.74 प्रतिशत हो गई है। वहीं, प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 32139 हो गई है।
- RAIPUR: शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में इंटरनेशनल डे फ़ॉर बायोलॉजिकल डायवरसिटी इकोक्लब द्वारा मनाया गया
- CG: प्रदेश में भी पेट्रोल, डीजल सहित LPG सिलेंडर के कीमतों में आएगी कमी, पढ़िए पूरी खबर
- BollyWood: महेश भट्ट नशे की हालत में बेटी पूजा को किया था लिप किस, कहा पूजा भट्ट उनकी बेटी न होती तो कर लेते उससे शादी
- अजब गजब: शादी के बाद लड़की की वर्जिनिटी चेक करता है पूरा गांव, वर्जिन नहीं निकली तो होता है ऐसा बर्ताव
- CG: BJP बनाएगी दो कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ में अध्यक्ष के रूप में रखना चाहते हैं आदिवासी चेहरा